बिहार

चौक थाना परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। चौक थाना के थानाध्यक्ष द्वारा थाना परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट समाजसेवी व शांति समिति के सदस्य रामजी योगेश जबकि लोगों का स्वागत प्रफूल्ल पांडेय ने किया। वर्ष 2020-23 में चौक थाना अंतर्गत मनाये जाने वाले सभी पर्व, त्योहारों में विधि-व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए

Advertisements
Ad 1

शांति समिति के सभी सदस्यों को थानाध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समाजसेवी शशिशेखर रस्तोगी, पूर्व उपमहापौर संतोष मेहता, पार्षद फिरोज खान, पार्षद प्रतिनिधि उमेश मेहता, अंजू सिंह, विजय कुमार सिंह, डॉ. राजीव गंगौल, राजेश साह, राजेश शुक्ला टिल्लू समेत अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Related posts

सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया राजद की छात्र इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया

जनता दरबार में एसपी ने सुनीं 12 लोगों की शिकायतें

पटना विश्वविद्यालय के Ph.D नामांकन में गड़बड़ी को लेकर अनिश्चितकालीन भूख़ड़ताल पर बैठे छात्र की हालत बिगड़ी, पीएमसीएच में भर्ती कराया गया

error: