उत्तरप्रदेश

नगर पंचायत रतसर की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन आठ से

बलिया(संजय कुमार तिवारी): स्थानीय नगर पंचायत की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन इस साल 8 अक्टूबर ,शुक्रवार से शुरू होगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम पूरा हो गया है। बता दे कि दशकों से स्थानीय कस्बा के बीका भगत के पोखरे पर रामलीला का मंचन होता आ रहा है। पहली बार गत वर्ष कोरोना के कारण इसे रोकना पड़ा। इस साल महामारी का असर कम होने के बाद प्रदेश सरकार ने मंचन कराने की छूट दी है। इसके बाद तैयारियां तेज कर दी गई। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों से दर्शक रामलीला का मंचन देखने के लिए आते है। बरसात को देखते हुए आयोजकों ने लीला मंचन स्थल पर प्लास्टिक और तिरपाल की व्यवस्था की है। रामलीला कमेटी के निर्देशक मुन्नालाल श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन अत्याधुनिक ढंग से किया जाएगा। उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि नियमों का हर हाल में पालन करे। लीला प्रेमी मास्क पहन कर आएं साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करने की बात कही है।

Related posts

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को राष्ट्रीय सदस्य, संत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

राजस्थान से आईं महिलाओं ने संभाला जागरूकता अभियान स्थानीय महिला

कोसी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे विधायक,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक