बिहार

श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय के हिंदी, उर्दू एवं संस्कृत विभाग का शुभारंभ

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय के विज्ञान भवन के द्वितीय तल पर संयुक्त रूप से हिंदी, उर्दू एवं संस्कृत का विभागीय कक्ष का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के यशश्वी, कर्मठ एवं प्रगतिशील प्रभारी प्राचार्य प्रो०(डॉ०) कनक भूषण मिश्र के कमलवत हस्त से हुआ। सर्वप्रथम विभागाध्यक्ष हिंदी एवं उर्दू विभाग के क्रमश डॉ० करुणा राय तथा डॉ० मो० अब्बास अहमद ने प्रभारी प्राचार्य की अगवानी किया तथा उन्हें अपने साथ विभाग के कक्ष में ले गए। प्रभारी प्राचार्य प्रो० (डॉ०) कनक भूषण मिश्र ने सर्वप्रथम फीता काटकर मंगलाचरण से विभागीय कक्ष का शुभारंभ किया।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय का उत्तरोत्तर विकास आप सब के सहयोग से हो रहा है। महाविद्यालय अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अग्रसर है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में महाविद्यालय का एक और भव्य भवन निर्माणाधीन है जिसमें पूछताछ काउंटर,साइकिल स्टैंड, प्राथमिक उपचार केंद्र, कैंटीन, बैंक एवं पोस्ट ऑफिस खोलने की योजना है महाविद्यालय का अपनी पत्रिका विन्यास प्रकाशित होने जा रही है जिसका प्रधान डॉ० करुणा राय को बनाया गया है। इस अवसर पर वितेक्षक (व्यय) डॉ० फजल अहमद,डॉ० अंबुज किशोर झा, डॉ० ज्योति शंकर सिंह, डॉ० सुबोध कुमार कुमार सिंह, डॉ० पुष्पा सिन्हा, डॉ० अनिल कुमार सिंह, डॉ० उमेश कुमार, डॉ० अरुण कुमार , डॉ॰ अमरेंद्रनाथ त्रिपाठी, डॉ०विजय नारायण सिंह डॉ० एस टी असलम, डॉ० विकास कुमार, डॉ० इमितयाज अहमद, डॉ० नन्द कुमार यादव, डॉo अखिलेश कुमार, डॉ० इलाम अहमद, डॉo अरविंद कुमार तथा अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: