बिहार

तेज रफ्तार बेलगाम कार बिजली पोल से टकराई, टूटकर गिरा बिजली तार!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): अभी अभी फुलवारी टनकपुर मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । बताया जाता है कि शुक्रवार को राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ से भूसौला दानापुर के पास जानीपुर पटना मुख्य मार्ग पर बेलगाम रफ्तार से जा रहे लग्जरी कार बिजली के खंभे से टकरा गई । अनियंत्रित रफ्तार के चलते चालक का नियंत्रण स्टीयरिंग से खो गया और सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराते हुए गाड़ी झाड़ियों में घुस गई। हादसे में बिजली का खंभा बीच सड़क पर गिर गया और करंट प्रवाहित बिजली का तार टूट कर सड़कों पर बिखर गया। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी जबकि कार सवार लोगों की जान बाल बाल बच गई। कार सवार लोगो को मामूली चोटें आई। हालांकि कार के धक्के के बाद बिजली का खंभा और करंट प्रवाहित तार के सड़क पर गिरने से जोरदार आवाज के साथ इलाके में अफरा-तफरी मच गई।उस दौरान वहां सड़क पर से गुजर रहे राहगीर जहां थे वहीं ठिठकर रुक गए। हादसे के बाद इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला।

Related posts

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

error: