बिहार

तेज़ रफ़्तार पिकअप ने दंपति को रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत

गया(अरुणजय प्रजापति): मैगरा-सड़क पर गाड़ियों के तेज रफ्तारी के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाऐं हो रही हैं। सड़क दुर्घटना की दृष्टि से रेड जोन के रूप में प्रसिद्ध स्टेट हाइवे 69 पर स्थित सलैया मोड़ के निकट सोमवार दोपहर बाद हुई सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रखंड के भोकहा पंचायत अंतर्गत चहरपहरा निवासी कामत प्रसाद और उनकी पत्नी बंधिया देवी के रूप में हुई है। बंधिया देवी आंगनबाड़ी सेविका थीं।

वह पंजाब नेशनल बैंक पिपरा से पोषाहार का पैसा निकाल कर अपने पति के साथ घर लौट रही थीं। घर लौटने के क्रम में डुमरिया-इमामगंज मुख्य सड़क पर सलैया मोड़ के निकट पीछे से तेज़ रफ़्तार से आ रहे पिकअप वैन टीवीएस लूना पर सवार दंपति को रौंदते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप झारखंड के डाली गांव की है। पिकअप चालक शादी का सामान इमामगंज प्रखंड के कोठी-सलैया गांव पहुंचा कर लौट रहा था। गाड़ी चलाते समय चालक की आंख लग जाने से यह हादसा हुआ।

Advertisements
Ad 1

चालक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया में चल रहा है। चालक का इलाज कर रहे डॉ धर्मवीर कुमार ने बताया कि चालक को हल्की चोटें आई है। डुमरिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। समाज सेवी कामत प्रसाद एयर उनकी पत्नी की इस दर्दनाक मौत के बाद पूर्व मुखिया सबलू खान, मिथलेश सिंह दांगी, प्रयाग दांगी, जगलाल प्रसाद, संतोष कुमार, श्याम बिहारी प्रसाद आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related posts

देखें सूची : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस समेत 29 अधिकारियों का तबादला

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का तबादला

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

error: