बिहार

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्र स्तर पर अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया


अररिया, रंजीत ठाकुर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा उज्जैन में आयोजित अखिल भारतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर, फारबिसगंज के तीन छात्रों ने बिहार क्षेत्र (बिहार+झारखण्ड)का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्र स्तर पर अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में देशभर के मेधावी छात्र छात्राओं की प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।जहां विद्या मंदिर फारबिसगंज के कक्षा दशम के छात्र कौटिल्य कुमार कक्षा नवम के छात्र सत्यम कुमार गुप्ता एवं नमन वर्मा ने संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय समेत फारबिसगंज नगर का नाम देश भर में रौशन किया है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्या भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत, अखिल भारतीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा अखिल भारतीय महामंत्री अवनीश भटनागर जी के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

Advertisements
Ad 1

मंगलवार को भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर वंदना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्र के द्वारा सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों एवं उनके संरक्षक आचार्य जगन्नाथ झा को पुरस्कृत किया गया।
अखिल भारतीय प्रतियोगिता में बिहार क्षेत्र का परचम लहराने पर विद्या भारती बिहार क्षेत्र के संगठन मंत्री ख्यालीराम लोक शिक्षा समिति बिहार के संरक्षक रामकुमार केसरी प्रदेश सचिव रामलाल सिंह विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के संरक्षक डॉ बीके ठाकुर अध्यक्ष सच्चिदानंद मेहता सचिव डॉ नेहा राज कोषाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: