बिहार

संपतचक के गोपालपुर थाना के हवलदार रामाशंकर राय सेवानिवृत

फुलवारी शरीफ़, अजीत। पुलिस विभाग में 38 साल सेवा देने के बाद सम्पत चक के गोपालपुर थाना से विदा हुए हवलदार रामाशंकर राय के सम्मान में थाना अध्यक्ष ने विदाई समारोह का आयोजन किया . गोपालपुर थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार एवं गोपालपुर थाना के पूर्व थानाअध्यक्ष अभिषेक रंजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. दोनों पुलिस पदाधिकारी ने गोपालपुर थाना में वर्षों तक अपनी सेवा देने वाले हवलदार रामाशंकर राय को शॉल व अन्य सामग्रियां गिफ्ट के रूप में देकर से सम्मानपूर्वक विदाई दिया .

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर स्थानीय दुकानदार व्यापारी समेत अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और हवलदार रामाशंकर राय को उपहार देकर सम्मानित किया. थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने बताया कि बड़े सरल स्वभाव के हवलदार रामाशंकर राय आम जनता में काफी लोकप्रिय है और अपने कार्यशाली से पुलिस विभाग का हर कार्य भी निष्ठा पूर्वक करते रहे. मनेर के रहने वाले हवलदार रामाशंकर राय अपने विदाई समारोह में भावुक हो गए और सभी लोगों का आभार जताया.

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: