बिहार

अररिया-लोगों को जाम से मिलेगी निजात, यातयात थाना अररिया का हुआ उद्घाटन

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया शहर वासियों को अब जाम से निजात मिलेगा। अररिया पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह के द्वारा फीता काट कर यातायात थाना का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अररिया में यातायात थाना की आवश्यकता महसूस हो रही थी, लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात थाना का उद्घाटन किया गया।

जिले में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी हमेशा मुस्तैद रहेंगे। यातायात संबंधी एफआईआर इसी थाना में दर्ज होगी।आने वाले दिनों में जिले में आधुनिक ट्रैफिक व्यवस्था बहाल होगी। अररिया जिले को 33 साल बाद यातायात थाना मिला है। वहीं जट्टा शंकर को यातायात थाना के पहला थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Related posts

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे

जज कॉलोनी में खुले मैनहोल दे रहे हादसों को न्योता, नगर परिषद की लापरवाही से खतरे में लोगों की जान