बिहार

हुलासगंज थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक द्वारा हुलासगंज थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना में लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान कुर्की-जब्ती, गैर-जमानती वारंट के निष्पादन, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादित किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर न्याय और सुरक्षा मिल सके।

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: