बिहार

हाथ पैर को तार से बांधा और सड़क पर भीड़ ने कर दी पिटाई, कुरकुरे का कार्टून लेकर भागने का आरोप

नालंदा, राकेश। नालंदा में भीड़ के द्वारा शुक्रवार को सड़क पर फिर से चोरी के संदेह में एक किशोर के हाथ पैर को बांध दिया गया और आस पास के लोगों के द्वारा जमकर धुनाई कर दी गई। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगल कुआं मोहल्ले की है। किशोर की उम्र 16 से 17 साल के बीच है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि मोगल कुंआ स्थित किराना दुकान से किशोर कुरकुरे का कार्टून लेकर भाग रहा था। तभी दुकानदार ने चोर चोर का शोर मचाया, इसके बाद राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और हाथ पैर बांध कर उसकी पिटाई कर दी। वहीं मौके पर राहगीर एवं दुकानदारों की भीड़ लग गई। किसी ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को भीड़ से मुक्त कराया और अपने साथ लेकर थाने चली गई।

सोहसराय थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई की चोरी का आरोप लगाकर भीड़ के द्वारा एक लड़के को पकड़ा गया। जिसके बाद तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लड़के को अपने साथ लेकर थाने चली आई। फिलहाल लड़के से पूछताछ की जा रही है। वहीं अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

आठ पुलिसकर्मी निलंबित; रिश्वत लेकर दो लोगों को छोड़ने का आरोप

जन्मजात क्लबफुट की ग्रसित बच्चों को सुरक्षित करने के लिए सदर अस्पताल में शुरू हुआ विशेष ओपीडी

बीआईटी मेसरा पटना में छात्र क्लब ‘ऊर्जा’ का शुभारंभ, वार्षिक पत्रिका ‘स्पार्क’ का विमोचन