बिहार

ठेला चालक का किया धारदार हथियार से हत्या!

पटना, न्यूज क्राइम 24। राजधानी में अपराधियों का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताज़ा मामला है

पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के नौजर कटरा इलाके का, जहां बीते मंगलवार की देर रात्रि घर से बाहर बुलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई हैं। मृतक की पहचान नौजर कटरा इलाके का रहने वाला ठेला चालक संतोष कुमार के रूप में किया गया हैं।

बताया जा रहा हैं की अपराधी प्रवृत्ति के दोस्तो ने संतोष नाम के व्यक्ति को घर से बुला कर ले गए और धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिजनो कोहराम मच गया है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है और पुरे मामले की छान बीन मे जुट गई हैं।

Related posts

जहानाबाद एसपी ने पुलिस केंद्र में किया वाहन परेड का निरीक्षण

अपहरण कांड के उद्भेदन में बेहतर कार्य के लिए फुलकाहा थानाध्यक्ष को एसपी ने दिया प्रशस्ति-पत्र

आपत्तिजनक गाने को लेकर डॉ. उर्मिला ठाकुर ने DGP प्रीता वर्मा से मुलाकात कर सौंपा आवेदन

error: