बिहार

स्वच्छता पखवाड़ा में 56वीं वाहिनी द्वारा चलाया गया व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी एस.एस.बी. बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में समस्त बाह्य सीमा चौकी स्तर तक दिनांक 1 दिसंबर 2023 से 15 दिसंबर 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है ।
इसी कड़ी में आज दिनांक 06 दिसंबर 2023 बुधवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा बथनाहा बीरपुर रोड की व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।

एसएसबी द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता कार्यक्रम का स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी सराहना की गई।
इस स्वच्छता अभियान में 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम, उप कमांडेन्ट दीपक साही एवं 56वीं वाहिनी के समस्त महिला व पुरूष कार्मिक शामिल थे।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: