बिहार

तख्त पटना साहिब धर्म प्रचार कमेटी द्वारा गुरमत कैंप का आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 16 जून तख्त पटना साहिब धर्म प्रचार कमेटी के द्वारा 6 से 15 जून तक गुरमत कैंप का आयोजन किया जिसमें पटना के अलग अलग क्षेत्रों से बच्चों ने आकर कैंप में भाग लेकर मातृ भाषा पंजाबी, सिख इतिहास, गुरबाणी पाठ, कीर्तन, गतका आदि की सिखलाई ली। भाग लेने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को तख्त पटना साहिब कमेटी की ओर से सम्मानिन्त किया गया।

तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी के धर्म प्रचार कमेटी के विषेष प्रयासों से इस बार 6 जून से 15 जून तक तख्त साहिब परिसर में विषेष गुरमत कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें चितकोरा, नया टोला, फ्रैजर रोड सहित अनेक क्षेत्रों से बच्चों ने आकर गुरमत और सिख इतिहास की जानकारी प्राप्त की। बच्चों और उनके अभिभावकों को कैंप की समाप्ति पर तख्त कमेटी के महासचिव इन्द्रजीत सिंह, धर्म प्रचार के मुखी महेन्द्रपाल सिंह ढिल्लो, प्रवक्ता हरपाल सिंह जोहल के द्वारा सम्मान्नित किया गया। इसके साथ ही बच्चों को सिखलाई देने वाले वालंटीयर्स का भी सम्मान किया गया।

Related posts

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

बिहार में पैरामेडिकल काउंसिल के गठन पर एसोसिएशन ने जताई खुशी, रंजीत कुमार को दी बधाई

error: