बिहार

“दुनिया में बढ़ती शान, भारत जी-20 का मेजबान”कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

होली विज़न इंटरनेशनल स्कूल, पटना सिटी के द्वारा जी-20 गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को जी-20 के बारे में बताया गया व इसके महत्व पर चर्चा की गई। बच्चों को जी-20 के उद्देश्य और इनमें शामिल सभी देशों की संस्कृति और इतिहास से भी परिचित करवाया गया।इस अवसर पर बच्चों के द्वारा रंगा रंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जी-20 के महत्त्व से सभी को अवगत करवाया। बच्चों ने इस गतिविधि के दौरान जी-20 पर स्लोगन भी बनाए । स्कूल के निदेशक संतोष कुमार शर्मा जी ने छात्रों को इस गतिविधि के लिए सराहा व उन्होंने बच्चों को बताया कि जी-20 एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है।

जिसमें 19 देशऔर यूरोपीय संघ शामिल है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रमुख मुद्दों जैसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय स्थिरता, जलवायु परिवर्तन, शमन और सतत विकास को संबोधित करने के लिए काम करता है। इसका गठन 1999 में हुआ था। अबकी बार भारत भी 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। जी-20 अध्यक्षता के प्रतीक चिन्ह में राष्ट्रीय फूल कमल के ऊपर पृथ्वी को दर्शाया गया है।

Advertisements
Ad 1

जो प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। भारत की जी-20 अध्यक्षता का विषय ‘वासुधैव कुटुंबकम’ यानी एक पृथ्वी- एक कुटुंब- एक भविष्य है। जो कि महा उपनिषद से लिया गया है। स्कूल की उप प्राचार्या स्नेहा रॉय जी ने कहा कि स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के द्वारा हम बच्चों को शिक्षित और संवेदनशील बना सकते है। भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। इस कार्यकम में स्कूल के निर्देशक सतोष शर्मा भी रहे शामिल

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के Ph.D नामांकन में गड़बड़ी को लेकर अनिश्चितकालीन भूख़ड़ताल पर बैठे छात्र की हालत बिगड़ी, पीएमसीएच में भर्ती कराया गया

नवाचारों को मिला प्रोत्साहन, चयनित स्टार्टअप्स के लिए आयोजित हुआ पर्सनल इंटरैक्शन सेशन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 4.24 लाख नेपाली मुद्रा के साथ तस्कर गिरफ्तार!

error: