बिहार

NMCH में दो दिवसीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के NMC के CFD में 27 और 28 मार्च को दो दिवसीय साहित्यिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन प्राचार्य डॉ. (प्रो.) उषा कुमारी ने अधीक्षिका डॉ. (प्रो.) रश्मि प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में किया।

इस दौरान छात्रों के लिए डिबेट, क्विज, एक्सटेम्पोर, एलोक्यूशन एवं कॉसप्ले जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ बौद्धिक गतिविधियों में भी अग्रणी हैं।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में डॉ. (प्रो.) अजय कुमार, सचिव डॉ. (प्रो.) राजीव रंजन दास, डॉ. (प्रो.) रीता कुमारी, डॉ. जेबा आलम, डॉ. शिल्पी रंजन, डॉ. संध्या सुमन, डॉ. (प्रो.) अमिता सिन्हा, डॉ. (प्रो.) मोती लाल दास, डॉ. सतेंदु सागर, डॉ. विकास शंकर सहित कई चिकित्सक, छात्र एवं अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

Related posts

एक-एक पल है अनमोल : नवजात शिशुओं को जीवनदान देने के लिए एम्स पटना ने ‘हेल्थकेयर हीरोज़’ को किया सशक्त

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में ग्रेजुएशन डे व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

भक्ति और परंपरा के संगम में उमड़ा जनसैलाब, 100 वर्षों से जीवित है मोतीलाल बांका अखाड़ा की विरासत

error: