बिहार

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में 22 फरवरी को भव्य डॉग शो, आकर्षक इनाम जीतने का मौका

पटना, अजित। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा दिनांक 22 फरवरी 2026 रविवार को एक भव्य डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में विभिन्न नस्लों के अनेक आकर्षक श्वानों के भाग लेने की संभावना है, जिससे पशु प्रेमियों और आम दर्शकों को अलग-अलग प्रजातियों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। यह डॉग शो बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा. कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति और श्वानों की विशेषताओं के आधार पर आकर्षक इनाम जीतने का अवसर प्रदान किया जाएगा. आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता को रोचक और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।

Advertisements
Ad 1

डॉग शो के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया ऑन-द-स्पॉट रखी गई है. इच्छुक प्रतिभागी रविवार की सुबह 9.00 बजे से स्थल पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. आयोजकों ने समय पर पहुंचने की अपील की है ताकि सभी प्रतिभागियों को व्यवस्थित रूप से शामिल किया जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष सह प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. निर्मल सिंह दहिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य डॉग लवर्स के बीच जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न नस्लों के कुत्तों के संरक्षण और प्रोत्साहन को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में भाग लेने और इसका आनंद उठाने की अपील की है। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि यह आयोजन पशुपालन और पालतू श्वान पालन के प्रति सकारात्मक संदेश देगा तथा लोगों में जिम्मेदार पालतू देखभाल की भावना को मजबूत करेगा।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: