बिहार

अनिसाबाद में देवी के कई रूपों की चैतन्य झांकियों की भव्य आकर्षक प्रदर्शनी

फुलवारी शरीफ, अजित। पटना के अनिसाबाद में पुलिस कॉलोनी के पास प्रजापिता ब्रह्माकुमारी स्वर्गीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में लड़कियों ने देवी के कई स्वरूप एवं भगवान शंकर गणेश महालक्ष्मी मां काली आदि के साक्षात जीवंत प्रदर्शन चैतन्य झांकियों के जरिए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नंगी आंखों के सामने साक्षात देवी स्वरूप दर्शन प्रदर्शन को देख भाव विभोर होते रहे.

देर शाम करीब 8:30 बजे जैसे ही चैतन्य झांकियों का पर्दा हटा वहां मौजूद सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि और माता के जयकारे के साथ उनका स्वागत किया. चैतन्य झांकियां का प्रदर्शन कर रहे हैं उत्तर लड़कियों ने भरपूर श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया. ऐसा भव्य आकर्षक दिव्य स्वरुप अलौकिक दृश्य देख लोगों को लगा कि वह साक्षात अपने मां दुर्गा शिव शंकर भगवान महालक्ष्मी मां काली गणेश जी के सामने खड़े होकर उनका पूजन अर्चन कर रहे हैं और मां दुर्गा के कई स्वरूप और भगवान उन्हें साक्षात दर्शन देकर आशीर्वाद देते हुए हर मनोकामना पूर्ण करने का वरदान दे रहे हैं.

Related posts

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, बोले- स्थायी समाधान खोजने में विफल है डबल इंजन सरकार

error: