बिहार

सरकारी शिक्षकों को 1 अगस्त से दर्ज करनी होगी ऑनलाइन उपस्थिति

पटना(न्यूज क्राइम 24): बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर अपडेट दिया है। अब शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी। विभाग की ओर से 16 जुलाई को इस संबंध में घोषणा की गई थी। विभाग की तरफ से यह निर्णय लिया गया है कि सभी सरकारी शिक्षकों को आने वाली 1 अगस्त से ई-शिक्षाकोष ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

स्कूलों द्वारा यू-डायस पोर्टल पर शिक्षकों का प्रोफाइल अपग्रेड नहीं किए जाने की वजह से सभी स्कूलों को अपग्रेडेशन के लिए एक और मौका दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कई स्कूलों ने यू-डायस पोर्टल पर स्कूल और शिक्षकों का प्रोफाइल अपग्रेड नहीं किया है। शिक्षकों के प्रोफाइल अपग्रेड करने के बाद 1 अगस्त से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की शुरुआत हो जाएगी।

Related posts

शहर में धूल-मिट्टी से आमजन और छठव्रती परेशान, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

400 बच्चे नामांकित, विद्यालय में उपस्थिति नदारद, शिक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल

राशि के अभाव में नौ माह से अधूरा पड़ा करोड़ों का विद्यालय भवन निर्माण