बिहार

सरकारी स्कूल के बच्चों ने साबित किया, प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती

पटना, अजित। प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ, पटना में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. विद्यालय परिसर को तिरंगा थीम से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिसने पूरे वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य, कविताएं और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. सरकारी विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती।

Advertisements
Ad 1

सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में छात्रों ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया. बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस, बलिदान और देशप्रेम को जीवंत अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया. इस प्रस्तुति को उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। नाटक में झांसी की रानी की भूमिका गुनगुन ने निभाई, जबकि दीपा, संध्या, रागनी, खुशी, शीतल, सोनाली, आरती, सुमित, अंकुश, रौनिक, आर्यन और शौर्य सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय अभिनय किया। इस अवसर पर शिक्षिका नीतू शाही ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां न केवल बच्चों को इतिहास से जोड़ती हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम को भी सुदृढ़ करती हैं। बच्चों के उत्साह, रचनात्मकता और देशभक्ति ने इस गणतंत्र दिवस समारोह को विशेष और यादगार बना दिया।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: