बिहार

गौ संरक्षण के लिए जनसमर्थन जुटाने में जुटा गौ सम्मान आह्वान अभियान, 27 जुलाई को डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

अररिया, रंजीत ठाकुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत मंगलवार को नरपतगंज प्रखंड की पथराहा पंचायत के मेहता टोला वार्ड संख्या-2 स्थित हेम कुमार मेहता के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने की रणनीति बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के जिला प्रमुख एवं बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा कि गौ संरक्षण को लेकर देशभर में जनजागरण चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक संख्या में हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को देशभर में एकत्रित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन संबंधित जिला अधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जाएगा। अररिया में भी जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी हीरेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि गौ संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। बैठक में हेम कुमार मेहता, संतोष मेहता, अशोक मेहता, पंचानंद मेहता, कालेश्वर मेहता, दयानंद मेहता, अरुण मुखिया, विष्णु कुमार, कुंदन कुमार, बैजनाथ मेहता, सुनीता देवी, निशु कुमारी, शारदा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: