बिहार

फुलवारी शरीफ नया टोला से गांजा कारोबारी गिरफ्तार, टमटम पड़ाव से स्मैक विक्रेता भी पकड़ा गया

फुलवारीशरीफ, अजित। पुलिस को 03.09.2025 की संध्या गुप्त सूचना मिली कि नया टोला इलाके में गांजा की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने कबाड़ी की दुकान पर छापामारी की और मौके से 01 व्यक्ति को 680 पुड़िया गांजा (कुल वजन 2.7 किलोग्राम) के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने टमटम पड़ाव के पास से एक स्मैक विक्रेता को भी दबोचा. उसके पास से 26 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना, भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गांजा कारोबार के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद शाहनवाज उर्फ मोहम्मद दानिश है. वहीं टमटम पड़ाव से गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद छोटू के रूप में हुई है. दोनों को जेल भेजा जा रहा है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: