बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस ने पूर्व गांजा तस्करी कांड में संलिप्त दो आरोपी को गिरफ्तार कर, भेजा जेल

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के इंडो- नेपाल सीमा से सटे बीते 16 मई को एसएसबी जवानों एवं फुलकाहा थाना पुलिस के द्वारा 115 किलो गांजा मामले में गिरफ्तार तस्कर अरुण कुमार बहरदार ने गाजा के कारोबार में शामिल दो अन्य तस्करों का नाम बताया था। जिसमें फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने टीम गठित कर गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात छापेमारी कर दोनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी तस्कर में फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज पंचायत के चैनपुर वार्ड संख्या-दस निवासी रवि कुमार पिता चंदन साह एवं भंगही पंचायत के मिल्की डुमरिया वार्ड संख्या- तीन निवासी संजय बहरदार पिता विधानंद बहरदार है।

बताते चले की 16 मई को एसएसबी एवं फुलकाहा थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में थाना क्षेत्र के नवाबगंज चैती दुर्गामंदिर के समीप माथे पर बोरी में भरकर नेपाल से लाए जा रहे 115 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिल्की डुमरिया वार्ड तीन निवासी अरुण बाहरदार ने अपने बयान में दो अन्य तस्करों का नाम बताया था। अरुण के निशानदेही और बयान के आलोक में थानाध्यक्ष ने कांड दर्ज कर छापेमारी कर रहे थे। जहां सोमवार की रात दोनों आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फुलकाहा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के अलावे अपर थानेदार गुलशन कुमार समेत पुलिस टीम शामिल थे।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश

error: