बिहार

फुलकाहा पुलिस ने भारी मात्रा में शराब सहित बाइक जप्त किया

अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना पुलिस ने रविवार के दिन गस्ती के दौरान क्षेत्र के तोपनवाबगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप से बाइक पर लदे बोरी में नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब को जप्त करने में सफलता हासिल की है जबकि तस्कर पुलिस वाहन को देख बाइक नीचे गिरा कर मौके से मकई के खेत का सहारा लेकर फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो व्यक्ति था।

वहीं जप्त शराब 360 बोतल तथा बाइक हीरो स्प्लेंडर बी- आर- 38- भी- 9037, है। यह कार्रवाई फुलकाहा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एस आई पूजा कुमारी एवं अन्य पुलिस कर्मी के द्वारा की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने कहा जप्त शराब और वाहन पर मामला दर्ज कर फरार हुए दोनों तस्करों की पहचान की जा रही है। जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: