बिहार

फुलकाहा पुलिस ने 350 बोतल नेपाली शराब के साथ एक बाइक किया जप्त, तस्कर फरार


अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की अहले सुबह रात्रि गश्ती के दौरान अचरा से नरपतगंज जाने वाली सड़क में बड़ी नहर के समीप तस्कर बाइक पर लाद कर ले जा रहे नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 350 बोतल शराब को जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार के निर्देश के आलोक में एसआईं उमेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया है।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गस्ती के दौरान एक व्यक्ति पल्सर बाइक से तेज गति में भाग रहा था जिसको देख पुलिस वाहन से पीछा किया गया।पीछा करते देख बाइक सवार व्यक्ति ने बड़ी नहर के समीप बाइक गिराकर भाग निकला। बाइक को कब्जे में लेकर जांच किया गया तो बाइक से नेपाली दिलवाले नामक शराब बरामद हुआ। जिसे जप्त कर बाइक सहित शराब को थाना लाया गया तथा अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर तस्कर की पहचान की जा रही है।

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

error: