बिहार

अगस्‍त महीने से बिहार के बस यात्री होंगे स्‍मार्ट, करेंगे सुविधाजनक और कैशलेस यात्रा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में बस यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें टिकट के लिए जेब में नकद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार ने बस सेवा को पूरी तरह कैशलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अगस्त से पूरे बिहार में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की जा रही है।

परिवहन विभाग ने इसके लिए केनरा बैंक के साथ साझेदारी की है। शनिवार को पटना के होटल मौर्या में परिवहन विभाग और केनरा बैंक के बीच ई-टिकटिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया जाएगा। इस मौके पर परिवहन मंत्री शीला मंडल, अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल कुमार वर्मा मौजूद रहेंगे।

क्यों है यह सुविधा खास? ग्राफिक के लिए

अब नकद की जरूरत नहीं
मोबाइल पर ही टिकट बुकिंग
लंबी कतारों से छुटकारा
पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा
पूरे राज्य की बसों में लागू

बीएसआरटीसी और केनरा बैंक की साझेदारी-

यह पहल पीपीपी मॉडल के तहत की जा रही है। केनरा बैंक, राज्य सरकार की बस सेवा को कैशलेस बनाने के लिए जरूरी सभी उपकरण, सॉफ्टवेयर और डिजिटल मशीनें मुहैया कराएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान ई-टिकटिंग के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इसका सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया जाएगा। जिसकी मदद से यात्री न सिर्फ टिकट बुक कर सकेंगे, बल्कि डिजिटल पेमेंट भी कर पाएंगे।

पूरे बिहार की बसों पर लागू होगी सुविधा-

यह नई व्यवस्था राज्य में संचालित सभी सरकारी और पीपीपी मोड की बसों पर लागू होगी। यात्री अब देश के किसी भी हिस्से से बिहार की बसों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे न केवल समय बचेगा, बल्कि टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से भी मुक्ति मिलेगी।

बेंगलुरु मॉडल से मिली प्रेरणा-

परिवहन विभाग ने यह पूरी प्रणाली बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) के मॉडल पर तैयार की है। बीएमटीसी की तरह ही अब बिहार की बस सेवा भी तकनीकी रूप से उन्नत और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक होगी। बिहार सरकार की यह पहल डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम है। जो बिहार के यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनाएगा। अब बस यात्रा होगी स्मार्ट, सुविधाजनक और कैशलेस।

Related posts

विधायक पूर्णिमा साहू ने की मिट्टी के दीयों और सजावटी सामानों की खरीदारी

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया घाटों का निरीक्षण

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान