बिहार

संपतचक भोगीपुर श्री देवाश्रय, एकता स्थल के पास में गरीब नौनिहाल बच्चों को पठन पाठ सामग्री का होगा निशुल्क वितरण

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना के संपतचक के भोगीपुर के रहने वाले व्ययोवृद्ध समाजसेवी वह पशुपालक किसान सुखदेव बाबू के प्रयास से चलाए जा रहे मिशन नौनिहाल सम्मान अभियान का दूसरा चरण शुक्रवार 3 जनवरी को दोबारा शुरू होने जा रहा है. मालूम हो कि संपतचक भोगीपुर स्थित श्री देवाश्रय, एकता स्थल के पास, देश की प्रथम महिला शिक्षक का सावित्रीबाई फुले के जयंती अवसर पर मिशन नौनिहाल सम्मान अभियान के तहत गरीब बच्चों को बीच पठन पाठन सामग्री की निशुल्क वितरण की जाएगी. इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए यहां कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा.

समाज सेवी मुकुल कुमार एवं मुकेश कुमार ने बताया कि 3 जनवरी 2025 को देश की प्रथम महिला शिक्षिका व समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जयन्ती के ऐतिहासिक अवसर पर जरूरतमंद दलित-महादलित समाज व अन्य विधार्थी बच्चे बच्चियों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री मुहैया कराने हेतु प्रयासरत व संकल्पित संगठन “मिशन नौनिहाल सम्मान” के मुख्य प्रबंधन कार्यालय शुभारंभ होना सुनिश्चित हुआ है. इस मौके पर जरूरतमंद गरीब बच्चों को पठन-पाठन सामग्री मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी.

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना