बिहार

आज भारत विकास परिषद तलवाड़ा द्वारा हड्डियों और जोड़ों कै दर्द का फ्री चेकअप कैंप लगाया गया

1661783034392

तलवाडा(प्रवीन सोहल): भारत विकास परिषद की तलवाडा की इकाई की तरफ से बीबीएमबी हस्पताल हड्डियों और जोड़ों की बीमारी के उपचार के लिये एक विशेष कैम्प लगाया गया। इस कैंप का उद्घाटन अरुण कुमार सीदाना चीफ इंजीनियर बीबीएमबी तलवाड़ा द्वारा किया गया । इस कैंप में डॉक्टर सौरभ सगोत्र (हड्डियों के बीमारियों के माहिर डॉक्टर ) द्वारा सभी मरीजों का फ्री चेकअप किया गया और साथ में सभी मरीजों की हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा बीएमडी टेस्ट फ्री ऑफ कॉस्ट किया गया। इस कैंप में 200 मरीजों का फ्री चेकअप किया गया इस कैंप में शहर के गणमान्य नागरिक श्री सुशील कुमार पिंकी , श्री मनीष चट्ठा MC श्री विकास शर्मा MC श्री दीपक अरोड़ा MC डॉक्टर धुव्र,श्री सतनाम सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे .।

भारत विकास परिषद् की और से डॉक्टर राज कुमार पीएमओ , डॉक्टर के के भार्गव स्टेट हेल्थ कन्वीनर श्री जे बी वर्मा डिस्ट्रिक प्रधान श्री अशोक गर्ग प्रधान ,श्री रोहतास राणा श्री रविन्द्र शर्मा सिनियर वाइस प्रेसिडेंट,श्री राजेश ऋषि कोषाध्यक्ष , डॉक्टर आई के शर्मा सरंक्षक, श्री कुलवंत सिंह पूर्व प्रधान श्री आर एल सूद,श्री जयदेव शर्मा , श्री राकेश मल्होत्रा,श्री कपिल कौशल , श्री संग्राम सिंह श्री मुकेश पूरी, श्रीं मति पूजा सूद महिला प्रधान , सुरेश कुमार डोगरा। महासचिव भारत विकास परिषद् तलवाड़ा आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित