बिहार

निःशुल्क जांच और दवा वितरण, डीएम ने गौशाला में गायों को खिलाया गुड़-चना

शेखपुरा, पंकज कुमार : रोटरी क्लब, शेखपुरा के तत्वावधान में गुरुवार को बरबीघा स्थित कृष्ण सिंह गौशाला परिसर में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने डीएम का बुके और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने शिविर का जायजा लिया।

इस अवसर पर डीएम श्री शेखर आनंद ने कहा कि “यह शिविर सामाजिक सेवा और मानवता की बेहतरीन मिसाल है। स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण की उत्तम व्यवस्था की गई है। मेरी अपील है कि जिले के अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं।”

गौशाला का निरीक्षण, गायों को खिलाया गुड़-चना

स्वास्थ्य शिविर के बाद डीएम ने कृष्ण सिंह गौशाला परिसर का भी निरीक्षण किया। गौशाला की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिसर के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वयं अपने हाथों से गायों को गुड़ और चना खिलाकर जीव-दया का संदेश दिया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यगण, विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, श्री बालाजी हॉस्पिटल के प्रिंसिपल, छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना-गोबरधन को मंजूरी दी

error: