बिहार

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने किया EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित EVM वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने EVM और VVPAT मशीनों के भंडारण की स्थिति देखी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि नमी एवं अन्य तकनीकी कारणों से मशीनों को कोई क्षति नहीं पहुंचे।

डीएम ने सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सुरक्षा बलों की तैनाती की भी जांच की। साथ ही एंट्री रजिस्टर और लॉग बुक का मिलान कर अनधिकृत प्रवेश पर रोक सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने वेयरहाउस के सील और तालों की स्वयं जांच भी की।

निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता नीति के तहत यह निरीक्षण विभिन्न हितधारकों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी और विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

निरीक्षण के बाद डीएम ने कहा कि निर्वाचन की निष्पक्षता और EVM मशीनों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गार्डों को अपने कर्तव्यों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

Related posts

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पटना सिटी में अब वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिन्हा देंगे सेवा

error: