बिहार

चार नाबालिग किशोरियाँ चेन्नई से सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिजनों में लौटी राहत

पूर्वी चंपारण/मोतिहारी, रॉबीन राज। पचरुखिया थाना क्षेत्र के ग्राम- परसा से दिनांक 01 जून 2025 को चार नाबालिग किशोरियों के गुम होने की सूचना थाने में दर्ज करायी गयी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी, मानवीय एवं आसूचना अनुसंधान के आधार पर खोजबीन शुरू की।

अनुसंधान के क्रम में RPF और GRP के सहयोग से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप चेन्नई स्थित पेरम्बूर रेलवे स्टेशन से सभी चारों नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. के. रामदास ने बताया कि “पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई से यह संभव हो सका है। नाबालिगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: