बिहार

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने मोरचा रोड मुसहरी इलाके में छापेमारी कर 28 लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित केसरी थाना मालसलामी एवं मोहम्मद जबाज थाना खाजेकलां के रूप में हुई हैं।

चौक थाना प्रभारी राज किशोर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को शराब के साथ पकड़ा। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चौक थाना पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!

error: