बिहार

आग लगने से चार घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

अररिया, रंजीत ठाकुर : भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिरसियाहनुमानगंज पंचायत के वार्ड-8 महथावा बाजार स्थिति शर्मा टोला में मंगलवार की देर रात्रि लगभग ढेर बजे अचानक आग लगने से 4 घर जलकर राख हो गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता,तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में घर में रखा अनाज,फर्नीचर,बर्तन, बाइक,बकड़ी,ज्वेलरी,कपड़ा,जमीन के कागजात सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। अग्निपीड़ित संजय शर्मा ने बताया कि अचानक घर में आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखकर किसी तरह अपना और बच्चों की जान हीं बचा पाये।

Advertisements
Ad 1

घर में रखा कोई भी समान नही बचा पाये। वहीं अग्निपीड़ित विद्यानंद शर्मा ने बताया कि घर में रखा अनाज बर्तन कपड़ा सहित सबकुछ जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गयी है। घटनास्थल पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि कुलदीप यादव पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मनिलाल भगत समिति सदस्य प्रतिनिधि ललन साह ने प्रशासन से अग्निपीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इधर अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने कहा कि घटना में हुई क्षति का आकलन के लिए हल्का कर्मचारी को भेजा गया है। पीड़ितों को उचित मुआवजा दी जाएगी।

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: