बिहार

साढ़े चार लाख रुपए की छितई, पुलिस जांच में जुटी

दानापुर(आनंद मोहन): बैंक से पैसा निकाल कर जा रही महिला से बाइक सवार साढे चार लाख रूपये भरा थैला झपट कर भाग निकले। घटना के बाद समूह की महिलाए थाना पहुंची शिकायत की। नगर के भारतीय स्‍टेट बैंक के मुख्‍य शाखा में गंगहारा के जीविका का लक्ष्‍मी ग्रुप खाता संचालित है। गंगहारा निवासी ग्रुप का कोषाध्‍यक्ष रीना देवी ने बताया कि बैंक से समूह के महिलाओ के लिए पांच लाख रूपया निकालने लगी। जिसमें पचास हजार रूपये किसी कारण से बैंक में कट गया। साढे चार लाख रूपये निकला। पैसा लेकर हम सभी थैले में रख कर बैंक से बाहर निकले। समूह की अध्‍यक्ष बबीता देवी सचिव सरोजा देवीव समूह के कुछ महिला के साथ बैंक से पैस निकलाने आयी थी। जैसे ही पैसा का थैला लेकर बैंक से हम सब आगे बढे। पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशो में से पीछे वाले ते झटका मार कर थैला छीन कर भाग निकला। हल्‍ला करते बदमाश का पीछा किया। दोनो बदमाश सेना क्षेत्र की ओर भाग निकले। रीना देवी ने बताया कि समूह की महिलाओ को शादी आदि के खर्च के लिए पैसा निकला गया था। प्रभारी थानाध्‍यक्ष धीरेन्‍द्र यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

दुकान में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, पांच-छह दबंगों पर आरोप

जहानाबाद एसपी ने नगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

गांजा तस्कर बैजनाथ बहरदार के घर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त छापेमारी, 2 किलो 42 ग्राम गांजा व ₹10.88 लाख नकद बरामद!

error: