बिहार

पिकप लूट में शामिल चार आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार!

सुपौल(बलराम कुमार): मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत जदिया थाना क्षेत्र के मोगलाघट समीप हुई पिकप लूट में शामिल चार आरोपियों को हथियार सहित बाइक, लूटी पिकप,स्कॉर्पियो के साथ पुलिस द्वारा ततपरता दिखाते हुए गिरफ्तार करने की है।

सुपौल जिले के जदिया थानांतर्गत पिकअप लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा। SP, श्री शैशव यादव, ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन जदिया थानांतर्गत मोगलाघाट के समीप चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर पिकअप को लूट लिया था। लूट की सूचना मिलते हीं त्रिवेणीगंज-SDPO-श्री विपिन कुमार, के नेतृत्व में जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार, द्वारा पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो समेत चार आरोपी को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान दो देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद लूटी गई पिकअप और लूट में इस्तेमाल दो बाइक को बरामद किया। वही आरोपियों ने बताया कि पिकप लूटकांड में इस्तेमाल किया गया दोनों बाइक मधेपुरा जिले के अलग-अलग जगहों से चोरी की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन आरोपी मधेपुरा जिला का रहने वाला है। एक सुपौल जिला के जदिया थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। SP, श्री शैशव यादव ने बताया की सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Related posts

पटना में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

error: