बिहार

पिपरा पंचायत में मनरेगा योजना से खेल मैदान निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

अररिया, रंजीत ठाकुर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमल से ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 19 करोड़ 29 लाख के लागत से अररिया जिला अंतर्गत 9 प्रखंड के 211 पंचायत में 203 खेल मैदान का कार्य प्रारंभ किया गया।यह कार्य बिहार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिंह थे।

इसी कड़ी में फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पिपरा पंचायत अंतर्गत स्थित स्टेट बोरिंग के मैदान में महात्मा गांधी मनरेगा योजना से खेल मैदान बनाने हेतु पिपरा पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक नवीन कुमार की उपस्थिति में पंचायत के मुखिया गणेश लाल मंडल, सरपंच श्याम ठाकुर, समिति प्रतिनिधि मोहम्मद सत्तार, एवं पंचायत के सभी वार्ड सदस्य ने गुरुवार को संयुक्त रूप से फीता काटकर खेल मैदान निर्माण हेतु शिलान्यास किया। इस मोके पऱ पंचायत के जनप्रतिनिधि के अलावे प्रमोद कुमार, मो. यूनुस, समिद, दिलसाद,जनार्दन मंडल, सरफराज सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: