बिहार

संपतचक गोलकी मोड़ मुख्य सड़क पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास

संपतचक, अजित। गुरुवार को संपतचक नगर परिषद के वार्ड संख्या 4, गोलकी मोड़ मुख्य सड़क से मंटू सिंह के घर की ओर जाने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास सह कार्य प्रारम्भ किया गया. इस योजना की स्वीकृत राशि 6,99,800 रुपये है।

शिलान्यास पूर्व मंत्री सह फतुहा विधायक डॉ. रामानंद यादव द्वारा नारियल फोड़कर किया गया. पूर्व मंत्री डॉ रामानंद यादव ने कहा कि आम जनता की समस्या समाधान और बुनियादी सुविधाओं को सबसे पहले उनके यहां मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता रही है. स्थानीय लोगों ने विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से आवागमन में काफी सहूलियत होगी और इलाके की पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा।

Related posts

हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार; हथियार और कार बरामद!

सड़क समेत आमजन से जुड़ी सेवाओं एवं सुविधाओं पर दें विशेष ध्यान : डीएम

शीतला माता मंदिर में आस्था का सैलाब : पहले दिन 2 से 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

error: