बिहार

नई दिल्ली के पूर्व कुलपति और जाने-माने शिक्षाविद प्रो. फ़ारूक़ी ने फुलवारी में असगरिया सिलाई केंद्र का किया निरीक्षण

फुलवारीशरीफ, अजित। नॉलेज एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तहत संचालित असगरिया सिलाई केंद्र, पेट्रोल लाइन ईसापुर का अवलोकन जामिया हमदर्द, नई दिल्ली के पूर्व कुलपति और जाने-माने शिक्षाविद–सामाजिक चिंतक प्रोफेसर सैयद अली अहमद फ़ारूक़ी ने किया. उन्होंने केंद्र की व्यवस्था, प्रशिक्षण सुविधाओं और महिलाओं को कौशलयुक्त बनाने की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अध्ययन किया।

निरीक्षण के बाद प्रो. फ़ारूक़ी ने कहा कि इस ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा प्रशिक्षण केंद्र न केवल जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है, बल्कि क्षेत्र के कमजोर वर्गों के लिए भी उम्मीद का मजबूत आधार बन रहा है. उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष मुफ़्ती जमालुद्दीन क़ासमी की समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवा के प्रति उनका निस्वार्थ प्रयास प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।

Advertisements
Ad 1

मौके पर मुफ़्ती जमालुद्दीन क़ासमी ने प्रोफेसर फ़ारूक़ी के आगमन और उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ट्रस्ट का लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, विशेषकर महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि प्रो. फ़ारूक़ी की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमारे संकल्प को और मजबूत बनाती है। कार्यक्रम में मौलाना मुहम्मद रज़ा उल्लाह क़ासमी, खालिद हुसैन समेत कई सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: