बिहार

पटना के संपतचक एवं पुनपुन में सरकारी जर्जर विद्यालय भवनों के जगह नए आधुनिक भवन निर्माण के लिए जिलाधिकारी से मिले राज्य महादलित आयोग के सदस्य पूर्व विधायक अरुण मांझी

फुलवारी शरीफ, अजीत कुमार। राजधानी पटना के संपतचक प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विधालय भोगीपुर एवं पुनपुन प्रखंड अंतर्गत कमलपुरा मुसहरी नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के जर्जर व खतरनाक हो चुके भवन के जगह आधुनिक भवन निर्माण की माँगो लेकर राज्य महादलित आयोग के सदस्य एवं पूर्व विधायक अरुण मांझी पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह से मुलाकात की. इससे पहले पूर्व विधायक अरुण मांझी ने इन जर्जर विद्यालय भवनों का घूम-घूम कर मुआयना भी किया था.

इस संदर्भ मे जानकारी देते हुए श्री मांझी ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विधालय भोगीपुर एवं कमलपुरा मुसहरी का भवन जर्जर व खतरनाक हो चुका है जिस कारण वहां बच्चो को पठन-पाठन मे बहुत ही परेशानीयो का सामना करना पर रहा है.इन विधालयो मे पढने वाले 90% बच्चे-बच्चिया दलित-महादलित वर्ग एवं 10% बच्चे-बच्चिया पिछड़े- अतिपिछडे वर्ग से हैं. पूर्व विधायक ने बताया कि जिलाधिकारी ने गंभीरतापूर्वक उनकी बातो को सुना तथा मांगपत्र का अवलोकन के पश्चात जल्द ही विधालय भवन निर्माण के लिए आश्वस्त किया है.

Advertisements
Ad 1

गौरतलब हो की नये विधालय भवन निर्माण के लिए के लिए वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव सिंह, संपतचक नगर परिषद वार्ड 14 की पार्षद नीतु कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राॅकी कुमार, विनेश पासवान, ई0 नीतीश कुमार एवं मुकेश कुमार (एकतापुरम) के अलावे पुनपुन व संपतचक के लोग हमेशा संघर्षशील रहे हैं तथा कई बार पत्र के माध्यम से भी मांग किया जाता रहा है.

Related posts

Heat Wave Alert: स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षा 8 तक 11:30 के बाद पाबंदी

85 वर्षीय बुजुर्ग के 10 सेमी किडनी ट्यूमर का पारस हेल्थ में सफल रोबोटिक ऑपरेशन

नेपाल बॉर्डर से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, फुलकाहा पुलिस की दमदार कार्रवाई

error: