बिहार

बेहतरीन कार्यशैली पर विद्यालय प्रधान को पुर्व प्रमुख ने किया सम्मानित

बेगुसराय, राकेश यादव। प्रखंड क्षेत्र के रानी दो पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित विद्यालय में बुधवार को पुर्व प्रमुख कमल पासवान समाजसेवी विजय शंकर दास व किसान नेता राजीव चौधरी ने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी चादर व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित को चन्द्र गुप्त संस्थान पटना में विगत सोमवार को बिहार स्वच्छ विद्यालय के रूप में राज्य में दुसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया था। एचएम को सम्मानित करने के दौरान पुर्व प्रमुख ने कहा कि बछवाड़ा के रानी दो पंचायत में अवस्थित अनुसूचित विद्यालय जो हमेशा उपेक्षित रहा है जिस विद्यालय तक जाने आने का रास्ता नहीं है,और ना ही खेल का मैदान है

बावजूद एचएम की कड़ी मेहनत के बाद आज सात हजार विद्यालय में पुरे राज्य में दुसरा स्थान प्राप्त किया है ये बछवाड़ा ही नहीं बल्कि पुरे जिले के लिए गौरव की बात है। वही समाजसेवी विजय शंकर दास ने कहा कि प्रखंड में एक से बढ़कर एक विद्यालय है। जहा हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है लेकिन प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित में बिना किसी सुविधा के एचएम के मेहनत व लगन के बदौलत आज राज्य के दुसरे स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है। भाजपा नेता राजीव चौधरी ने कहा कि एचएम् और विद्यालय के शिक्षको के अथक प्रयास और अपने कार्य शैली से अपने विद्यालय में एक अलख माहौल स्थापित किया है सभी विद्यालय का दायित्व बनता है कि बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के साथ साथ अच्छा व्यवहार और संस्कार दे उनकी क्रिया कलाप को देखकर ही दुसरे बच्चे भी ग्रहण कर सके।

Advertisements
Ad 1

इस विद्यालय के कार्य कुशलता को देखते हुए जिसके उपरांत बिहार शिक्षा परियोजना के परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी के द्वारा प्रधानाध्यापिका को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए प्रमाण पत्र और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित करने का काम किया। इस विद्यालय से अन्य विद्यालय के शिक्षकों को सीखने की जरूरत है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत जनप्रतिनिधि से मांग करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय बेगमसराय अनुसूचित को हर सुविधा मुहैया कराया जाय। मौके पर शिक्षक शिव कुमार पासवान,तौशिफ अहमद अंसारी,मसिहुज्मा,चन्द्र मोहन सहनी रणिता कुमारी,रसोईया सुनीता देवी,फूलो देवी,भोला साव समेत छात्र छत्रा मौजूद थे।

Related posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत पहल : स्नेहलता कुशवाहा

भाजपा पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद का तीखा हमला, कहा लोकतंत्र से बिहार में खिलवाड़ हो रहा है…

नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए राजद नौ सदस्य जांच समिति इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाएगी : राजद

error: