ताजा खबरेंबिहार

विदेशी सुपारी को आरपीएफ पटना एवं कस्टम विभाग द्वारा जप्त किया!

पटना: पटना जंक्शन पर गुप्त सूचना पर की गाड़ी संख्या 05636 गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस के लगेजवान में विदेशी सामान आ रहा है ,सूचना पर निरीक्षक प्रभारी पटना के निर्देशन से उपनिरीक्षक दिनेश चौधरी साथ पटना के अधिकारी एवं स्टाफ तथा कस्टम विभाग के कस्टम सुपरिटेंडेंट नीरज कुमार इंस्पेक्टर कस्टम रंजीत कुमार साथके द्वारा गाड़ी के पहुंचने पर गाड़ी के निर्धारित ठहराव के अंदर ही 30 बोरा विदेशी सुपारी फ्रंट एसएलआर से उतारा गया, जो न्यू जलपाईगुड़ी से कानपुर के लिए बुक था l जप्त विदेशी सुपारी की कीमत ₹8,92,500 /है तस्करी करके बुक कराकर रेलवे से भेजे जा रहे विदेशी सुपारी को आरपीएफ पटना एवं कस्टम विभाग द्वारा जप्त किया गया। जप्त विदेशी सुपारी को कस्टम विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु ले जाया गया।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न