बिहार

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर, सहायक अभियंता के नेतृत्व में गठित टीम ने लंका कछुआरा पंचायत भवन में डाला डेरा

फुलवारीशरीफ, अजित। न्यूज़ पोर्टल पर प्रमुखता से प्रकाशित समाचार का असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। लंका कछुआरा पंचायत भवन के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए सहायक अभियंता के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर कैम्प किया गया है और दिन-रात कार्य कराया जा रहा है.

इसके अलावा फुलवारी शरीफ ईसापुर मिशन रोड की जर्जर हालत को लेकर न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित खबर के बाद संबंधित अधिकारी भी हरकत में आए हैं। इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण कार्य के लिए अब मौके पर निर्माण सामग्री गिरनी शुरू हो गई है और काम में तेजी देखी जा रही है।

गौरतलब है कि पंचायत भवन का उद्घाटन पानी टंकी, प्लास्टर, शौचालय, सेप्टिक टैंक, किवाड़ और विद्युत कार्य पूरे कराए बिना ही कर दिया गया था. इस गंभीर अनियमितता को लेकर जब न्यूज़ पोर्टल पर खबर प्रकाशित हुई, तब जाकर संबंधित विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी.

Advertisements
Ad 1

खबर के प्रकाशन के बाद विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अब भवन में शेष बचे सभी कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है. निर्माण स्थल पर अधिकारी और कर्मी लगातार मौजूद रहकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

गांव वालों में इस कार्रवाई को लेकर खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा हो जाएगा और इसके बाद यहां पंचायत से जुड़े सभी कार्यों का नियमित और सुचारू संचालन फिर से शुरू हो सकेगा। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत भवन के पूर्ण रूप से चालू होने से उन्हें अपने कामकाज के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और गांव के विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।

उधर, फुलवारी शरीफ में ईसापुर मिशन रोड की हालत पिछले कई महीनों से बेहद जर्जर बनी हुई थी। करीब एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इस सड़क की ओर किसी का ध्यान नहीं गया था। न्यूज़ पोर्टल पर जब सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई, तब जाकर अधिकारियों की नींद टूटी अब सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य तेज कर दिया गया है और रोजाना यहां निर्माण सामग्री गिराई जा रही है, जिससे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

Related posts

बख्तियारपुर में गार्ड को बंधक बनाकर ई-रिक्शा व चार्जर लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार!

ई-चालान सेल का सघन निरीक्षण, पारदर्शिता और त्वरित सेवा पर जोर

पटना में यातायात व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

error: