पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार पुलिस सप्ताह 2024 के तहत हर दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को इस बार ‘पांच प्रण’ लेने होंगे। वहीं आज पंच प्रण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे 100-75-30-20-0 के फॉर्मूले पर राज्य के सभी थानों, अंचल कार्यालय,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, एसपी कार्यालयो और क्षेत्रीय स्तर पर आईजी, डीआईजी के कार्यालयों में पुलिसकर्मी इस पंच प्रणों को आत्मसात करेंगे। वहीं रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के नेतृत्व में रेल थाना पटना जं० पर एवं रेल जिला पटना के सभी अन्य रेल थानों/पी०पी० एवं अपराध नियंत्रण केन्द्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा पाँच प्रण का सफल कियान्वयन एवं आज जनता के लिए समर्पित भाव से निर्वहन करने को लेकर प्रण लिया गया।

फॉर्मूला के पांच प्रण 100-75-30-20-00 इस प्रकार हैं-
- 100 प्रतिशत-
शिकायत सुनकर FIR दर्ज करना है। साथ ही इसकी कॉपी पीड़ित को देना है। महिला अपराध की सुनवाई से लेकर कार्रवाई, सब कुछ 100 प्रतिशत महिला पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा किया जाएगा। अपने क्षेत्र में हो रहे अपराध को रोकना और लोगों को पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ना। सभी संवेदनशील स्थानों पर CCTV से निगरानी करना। - 75 प्रतिशत-
टॉप 10 अपराधियों की गिरफ्तारी और हिंसक अपराधों का उद्भेदन। चिन्हित टॉप 10 अपराधियों की कम से कम 75 प्रतिशत गिरफ्तारी होनी ही चाहिए। साथ ही गंभीर मामलों में 75 दिनों में जांच करके मामले का उद्भेदन करना है। - 30 मिनट-
30 मिनट में थाना पर लोगों को सेवा उपलब्ध कराना। जिसका मतलब थाना पर आए लोगों की शिकायत पर 30 मिनट में कार्रवाई करना है। साथ ही 30 दिनों में जांच को पूरा करते हुए बिना पैसा लिए पीड़ित को रिपोर्ट की कॉपी उपलब्ध करना है। इसके साथ ही चरित्र सत्यापन, किराएदार सत्यापन, अनुज्ञप्ति जांच और किसी तरह का सत्यापन 30 दिन में पूरा करना है। - 20 मिनट
बिहार के प्रत्येक हिस्से में डायल-112 की सुविधा मिलेगी। डायल-112 के पहले चरण में शहरी क्षेत्रों में 20 मिनट से कम समय में पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। अब 20 मिनट के अंदर आपातकालीन सेवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। - 00 जीरो टॉलरेंस
बिहार पुलिस महिला अपराध के खिलाफ, रंगदारी, भ्रष्टाचार, पद का दुरुपयोग और अनुचित आचरण के खिलाफ और पुलिस स्टेशन के खराब रख रखाव के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी।
