बिहार

अगलगी में पांच घर जलकर राख,लाखों की संपत्ति नष्ट

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत के वार्ड संख्या 04 में मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे हुई अगलगी में पांच घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में लाखों की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। साथ हीं कई मवेशी भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड को अगलगी की सूचना दी। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

हालांकि जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग इतनी तेज थी कि कुछ हीं देर में घरों में रखा अनाज,कपड़े,फर्नीचर,जमीन के कागजात,मोटरसाइकिल समेत सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित मोहम्मद मजलूम के परिवार के सदस्यों ने बताया कि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था। इधर अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि फिलहाल उनके संज्ञान में इस प्रकार की जानकारी नहीं है।

Related posts

मगध केवल एक भू-खंड का नाम नहीं, अपितु भारत की गौरवशाली इतिहास : विकास वैभव

प्रो. डॉ. मनोज कुमार को छोटी पटनदेवी के पुजारी ने किया सम्मानित

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध