बिहार

स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का किया आयोजन

अररिया(रंजीत ठाकुर): देश की आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र(आर- सेटी) अररिया की ओर से सुभाष स्टेडियम में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और फिट रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला रोजगार प्रबंधक अमित सागर ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस दौड़ कार्यक्रम का आयोजन पूरे देश में विभिन्न संस्थानों एवं विभागों द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम युवाओं में फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। आर-सेटी के फैकल्टी तौकीर आलम ने कहा कि यदि हम सब स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश भी स्वस्थ रहेगा।हमे प्रतिदिन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग और व्यायाम करना चाहिए। इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षिका शीला कुमारी, फैकेल्टी शशांक शेखर , दीनदयाल ,पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर पटना नगर निगम के नोटिस पर विधायक रत्नेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

स्कूल की छात्राओं ने चौक थाना के पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

ईद मिलाद-ए-नबी पर लालू-तेजस्वी समेत राजद नेताओं ने दी मुबारकबाद, अमन-भाईचारे का दिया संदेश

error: