बिहार

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सदस्यों को मिला प्रशिक्षण


पटनासिटी, न्यूज क्राइम 24। स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा संचालित अर्ली ईयर्स कार्यक्रम के 89 सदस्यों का आठ दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 18 अगस्त से 25 अगस्त, 2023 तक करण सम्राट, बजरंग पुरी नहर रोड में दिया जा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य संस्था में कार्यरत अर्ली ईयर्स कार्यक्रम के सदस्यों को 3 से 6 साल के बच्चों के सर्वांगीण विकास (शारीरिक,भाषा, मानसिक, सामाजिक व भावनात्मक,सृजनात्मक अभिव्यक्ति का विकास) स्कूल जाने की पहले की तैयारी ,कक्षा एक और दो के बच्चों का बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान को बढ़ावा देने

माताओं व समुदाय को बच्चो के विकास से जोड़ने हेतु गतिविधिओ को समझना व इसका अभ्यास कराना है। इसी संदर्भ में आज प्रशिक्षण का सातवें दिन संस्था की एच.आर. पॉलिसी, लिव पॉलिसी ,आई. सी॰ पॉलिसी एवं संस्था से संबंधित नियमों के बारे में विस्तार से प्रथम सदस्यों को बताया गया । सभी सदस्य इस प्रशिक्षण के उपरांत अपने कार्य को और बेहतर से कर पाएंगे । इस प्रशिक्षण में कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय, अंशु सोनालिका,सोनी कुमारी, रश्मि कुमारी, स्टेट कार्यालय से ममता आनंद, गीता पासवान आदि मौजूद रहें।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: