बिहार

राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग

दानापुर, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी में दिनदहाड़े गोली चलने से सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की मिथिला कॉलोनी स्थित एक किराना दुकानदार पर तीन की संख्या में रहे अपराधियों ने चलाई गोली। गोली चलते ही मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

इस गोलीबारी में दुकानदार बाल बाल बच गया। गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा एवं थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है। मौके से पुलिस एक गोली का टूटा हुआ अग्र भाग बरामद किया है। सूचना मिलते ही दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा मौके पर पहुंच पीड़ित के परिजन और आसपास के लोगो के साथ पूछताछ की।

घटना के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया की दानापुर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी में एक किराना दुकानदार पर गोली चली है। जिसमे वह बाल – बाल बच गया है। गोली चलाने वाला पीड़ित के पड़ोस का ही रहने वाला है। मौके से एक खोखा बरामद की गई है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किन कारणों से गोली चलाया गया है उसका पता लगाया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Related posts

80वें स्वतंत्रता दिवस पर नवीन पुलिस केंद्र में फहरा तिरंगा, SSP पटना ने किया परेड का निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस पर पियरपुरा थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, पुलिसिंग होगी और मजबूत

देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

error: