बिहार

फुलवरी में गूगली रेस्टुरेंट में लगी आग

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना खगौल मुख्य मार्ग पर सुशील प्लाजा के कैंपस में स्थित गूगली रेस्टोरेंट में अचानक शुक्रवार के दोपहर आग लग गई।

रेस्टोरेंट में आग लगता है वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया. वहीं सड़क से गुजर रहा है आगे और वाहन चालक भी जहां तहाँ रुक गये. नेशनल हाईवे किनारे रेस्टोरेंट में आग और धुआं उठता देख इलाके में शोर मच गया वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. हालांकि रेस्टोरेंट के स्टाफ के तत्परता से आग बुझाने का काम शुरू भी किया गया और इस बीच स्थानीय लोगों ने अग्निशमन दल को फोन करके बुलाया. रेस्टोरेंट कर्मी एवं अग्निशमन दल के तत्परता से आग को तेजी से बुझाते हुए काबू कर लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया. बताया जाता है कि सुशील प्लाजा सिनेमा हॉल का गूगली रेस्टोरेंट भी है अगर आग फैल कर सिनेमा हॉल की तरफ बढ़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था. बता दे की हाल ही में पटना में एक होटल में आग लगने के बाद कई लोगों की मौत हो गई थी और बड़ा हादसा हुआ था. इसमें बड़ी लापरवाही भी सामने आई थी।

रेस्टोरेंट के स्टाफ मनोज ने बताया कि किचन में सामग्री बनाए जा रहे थे तभी चिंगारी निकली और चिमनी से होता हुआ आगे का बॉक्स में आग लग गया. उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है, करीब 25 से 30 हजार का संपत्ति जल गया और पानी बुझाने के क्रम में बहुत सारा सामान भी खराब हो गया।

Related posts

वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मान समारोह में पत्रकारों को ‘यंग जर्नलिस्ट अवार्ड’ से किया सम्मानित

ग्राहक बनकर पहुंचे दो हथियारबंद अपराधी, ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण लेकर फरार

पंचायत सरकार भवनों को पूरी तरह क्रियाशील रखें : डी एम

error: