क्राइमबिहार

दीपक मेहता हत्या मामले में अज्ञात अपराधियों पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक मेहता हत्या मामले में मृतक दीपक मेहता के पत्नी शिल्पी देवी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज विभिन्न धाराओं में की गई है। जिसका दानापुर थाना कांड संख्या 208/ 22 दर्ज की गई है, अनुसंधान जारी है। पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। अभी तक प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि भूमि विवाद एवं चुनावी रंजिश का मामला हो सकता है, पुरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। प्राथमिकी में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं की गई है। मृतक को सिर और छाती में 5 गोली मारी गई है। घटनास्थल पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। गौरतलब है कि सोमवार की रात 9: 30 बजे आधा दर्जन की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने घर के सामने ही दानापुर नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक मेहता को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: