क्राइमताजा खबरेंबिहार

Breaking: पटनासिटी में फिर चली गोली में तीन लोगों में से एक कि मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों का हंगामा

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में अपराधियों का ग्राफ हाईलेवल पर देखने को मिल रहा है। दिनदहाड़े गोली बारी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है। एक बार फिर दिनदहाड़े हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। लोगों में खासा आक्रोश भी देखा जा रहा हैं। ताजा मामला है पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र के मिरचाई गली के पास का है। जहां अपराधियों ने कारोबारी प्रमोद बागला को गोली मारकर हत्या कर दिया है वहीं अपराधियों के गोलीबारी में इनका बेटा गोलू जख्मी हुआ है और एक व्यक्ति को भी गोली लगी हैं।

बताया जाता है कि कारोबारी प्रमोद बागला प्रतिदिन के भांति अपने कारोबार को लेकर जा रहे थे की पहले से घात लगाएं अपराधियों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी किया। इसमें कारोबारी प्रमोद बागला की मौके वारदात पर ही मृत्यु हो गयी वहीं इनका बेटा गोलू इस घटना में जख्मी हो गया है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं इसमे एक और व्यक्ति भी जख्मी बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा कर रहे है एवं घटना में शामिल अपराधियों के जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके वारदात पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गयी हैं। अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर आसपास के क्षेत्र को बंद कर दिया गया है एवं पुलिस सिसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

error: