बिहार

अधिकार फाउंडेशन की शिकायत पर पटना में बालू माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार पुलिस मुख्यालय के आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग को द अधिकार फाउंडेशन एक नागरिक अधिकार समूह से प्राप्त शिकायत पत्र के आधार पर पटना जिले में बालू माफियाओं और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है. शिकायत में बालू को अवैध रूप से बेचने की जानकारी दी गई थी.इस मामले की जाँच हेतु आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना में विशेष टीम का गठन किया गया.जाँच के दौरान पता चला कि पटना जिले के विभिन्न अंचलों में निर्गत बालू भण्डारण अनुज्ञप्तियों में अनियमितताएं पाई गईं. इसके तहत अनुज्ञप्तिधारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

Advertisements
Ad 1

आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों का कहना है कि टीम ने पटना जिला प्रशासन और खनन विभाग के साथ समन्वय करते हुए खान निरीक्षक, जिला खनन कार्यालय, पटना को जानकारी दी. इसके बाद विक्रम थाना कांड संख्या‑604/25, दिनांक 16.12.2025 में बालू भण्डारण में अनियमितता के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई.पुलिस उप-महानिरीक्षक के नेतृत्व में गठित ‘विशेष कार्य दल’ बालू और भू-माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, राज्य सरकार और जिला प्रशासन के समन्वय में अभियान चलाने के लिए तत्पर है.बालू के अवैध उत्खनन और माफियाओं से संबंधित शिकायतें मोबाइल नंबर 9031829072 पर दी जा सकती हैं।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: